फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ का आरोपी युवक गिरफ्तार कर जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

शादी से एक दिन पहले घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ करने तथा दूल्हे की हत्या करने की धमकी देने के मामले में नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कस्बा कैराना स्थित एक कॉलोनी निवासी युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसमें आरोप लगाया था कि कालोनी के ही रहने वाले शोकेंद्र ने उसके घर में घुसकर उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर कपड़े फाड़ दिए थे। साथ ही धमकी दी थी कि यदि दूसरे युवक से शादी रचाई, तो दूल्हे की हत्या कर दूंगा। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि नामजद आरोपी शोकेंद्र निवासी ब्लॉक कालोनी को गिरफ्तार कर लिया है। दोपहर बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें