कैराना। पशु खरीद के उधार पांच लाख 65 हजार रुपये मांगने पर चार कर्जदारों ने पशु व्यापारी के साथ दुर्व्यवहार करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
गांव बसेडा निवासी हाकम अली ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह पशु व्यापारी है। तीन माह पूर्व ग्राम जंधेडी निवासी चार युवक उसके घर आए और उससे पांच भैंस ले गए। इनकी कुल रकम पांच लाख 65 हजार हुई। रकम को एक माह में देने का वादा करते हुए उधारी में वह पांचों भैंसों को ले गए। वादे की समयावधि पूरी होने के बाद जब उसने अपने रुपये मांगे तो आरोपी आजकल कहकर उसके टरकाने लगे। आरोप है कि बुधवार की सुबह करीब नौ बजे जब उसने अपनी उधारी का तगादा किया तो आरोपियों ने उस पर तमंचे तान दिए। दोबारा रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।