फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र से हरियाणा पुलिस ने उठाया एक युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। औद्योगिक क्षेत्र में स्थित लोहा फैक्ट्री में काम कर रहे युवक को हरियाणा पुलिस उठा ले गई। युवक को तलाशते हुए उसके परिजन कोतवाली पहुंचे तो पुलिस ने भी इसकी जानकारी से इंकार कर दिया। परिजनों के मुताबिक कंडे़ला क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में उनका पुत्र काम कर रहा है। बृहस्पतिवार को भी वह फैक्ट्री में काम कर रहा था। इसी दौरान हरियाणा पुलिस आई और फैक्ट्री का गेट खुलवाकर उसके बारे में पूछा। इसके बाद उसे बुलवाकर हिरासत में ले लिया और अपने साथ ले गई। सूचना पर परिजन फैक्ट्री में पहुुंचे और युवक के बारे में जानकारी ली। इसके बाद कोतवाली पहुंचे और पुलिस ने इस बाबत जानकारी ली। कोतवाली पुलिस ने इस तरह की जानकारी से इंकार कर दिया। इसके बाद परिजन हरियाणा के लिए रवाना हो गए। इंस्पेक्टर बिजेंद्र यादव का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें