फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

मोहल्ला सरवरपीर और दयानंदनगर में पकड़ी गई बिजली चोरी के मामले में जेई ने कई लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दो दिन पूर्व जेई अरविंद ने टीम के साथ मोहल्ला दयानंदनगर और सरवर पीर में चेकिंग अभियान चलाया था। इस दौरान कई घरों में विद्युत चोरी पकड़ी गई थी। इस मामले में जेई की ओर से आरोपी इस्लाम, तेजपाल, अहसान, दिलशाद निवासी मोहल्ला सरवरपीर और बलराज, जितेंद्र निवासी दयानंद नगर के खिलाफ तहरीर दी दी गई। जिसके बाद सोमवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वारंटी को जेल भेजा
शामली। मोहल्ला दयानंद नगर निवासी संजय शराब के मामले में पिछले कई सालों से फरार चल रहा था। जिसके खिलाफ अदालत की ओर से वारंट जारी था। अदालत के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और सोमवार को उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें