फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर फायिरंग, युवती के कपड़े फाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

शामली।
घर में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। पीड़ित ने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ीकरमू में 10 सितंबर की सुबह एक युवक विजय बाहर नल पर नहा रहा था। इस दौरान किसी बात पर उसकी मोहल्ले के एक युवक से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद युवक अपने घर पर चला गया था। आरोप है कि विजय, राजेंद्र, सोनू, मनीष, रजनीश, संदीप, उदयवीर आदि उसके घर में घुस आए। युवक के घर में धारदार हथियार लेकर घुस आए तथा उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपी सोनू ने युवक पर तमंचे से फायर कर दिया, लेकिन वह इसमें बाल-बाल बच गया था। बीच बचाव करने आई उसकी बहन को भी आरोपियों ने पिटाई कर दी थी। शोरशराबा होने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की मां ने कोतवाली में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी समेत आला अधिकारियों से की। सुनवाई नहीं होने पर पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था। इसके बाद कोर्ट में सुनवाई करते हुए शामली कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करने के निर्देश दिए थे। इस मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें