युवक को हिरासत में लिया
थानाभवन। किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए उसके पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पीडित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर बयान के लिए भेज दिया।
समाधान दिवस में फरियादियों की सुनीं समस्या
थानाभवन। थाना प्रांगण में समाधान दिवस का आयोजन थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया। समाधान दिवस के अवसर पर कुल चार समस्याएं आई। फरियादियों की समस्याओं को सुनकर थाना प्रभारी पीके सिंह ने हल्का लेखपालों को समस्याओं के समाधान के लिए दे दिया।
व्यापारियों की सुरक्षा होगी
थानाभवन। थाना प्रांगण में सराफा व्यापारियों की बैठक में थाना प्रभारी ने व्यापारियों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने व सुरक्षा के नियमों के पालन करने के निर्देश दिए।
बैठक में थाना प्रभारी ने सराफा व्यापारियों को प्रत्येक दुकान पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने, मजबूत लॉकर बनवाने, दुकान के चौकीदार व नौकर का वेरिफिकेशन कराने, संदिग्ध की पहचान के लिए जीपीएस सिस्टम लगवाने के साथ साथ पुलिस अधिकारियों के नंबर दुकान पर अंकित कराने, अधिक कैश या गोल्ड ले जाने पर पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन व्यापारियों के साथ खड़ा है। गंगा वर्मा, सोनू वर्मा, प्रभात तायल, अनूप तायल, मांगेराम आदि रहे।