छींटाकशी पर मारपीट, तीन घायल
कांधला। कस्बे के मोहल्ला खैल निवासी अब्दुल रहमान ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि पड़ोस का एक परिवार आए दिन उनके ऊपर छींटाकशी करता रहता है। बृहस्पतिवार रात को आरोपी परिवार के लोगों ने छींटाकशी करनी शुरू कर दी। अब्दुल रहमान के परिवार ने विरोध किया गया तो दोनों पक्षों में टकराव हो गया। मारपीट में अब्दुल रहमान का बेटा मोहम्मद, बेटी शमा, पत्नी नूरो घायल हो गई। घायल पक्ष ने अपना उपचार कराने के बाद थाने जाकर पुलिस को नामजद तहरीर दी।
करंट लगने से युवक की मौत
कांधला। मोहल्ला खैल निवासी नवाब के 18 वर्षीय पुत्र शाबाज ने खतौली के निकट एक गांव में आम का बाग ठेके पर ले रखा है। परिवार के लोगों के अनुसार शुक्रवार को शाबाज अपने बाग में घूमने के लिए गया था। उसी दौरान बाग में घूमते हुए युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक युवक के शव को गमगीन माहौल में कब्रिस्तान ले जाकर दफना दिया गया। युवक की मौत से परिजनों में कोहरा मचा हुआ है।