कांधला। थाना क्षेत्र के गांव नाला से चोर टावर पर लगी बैट्री को चोरी कर अपने साथ ले गए। घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
गांव नाला में भारतीय इंफो टेक कंपनी का एक टावर लगा हुआ है। जिसकी सुरक्षा के लिए एक चौकीदार नियुक्त किया गया। आरोप है कि शुक्रवार रात को चोरों ने चौकीदार को चकमा देकर टावर में लगे हुए 72 सेल बैट्रियों सहित अन्य कीमती सामान को चोरी कर अपने साथ ले गए। सुबह के समय आसपास के लोगों ने चोरी की सूचना दी। टावर से चोरी हुई बैट्री की कीमत लाखों रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। घटना के संबंध में सुरेंद्र कुमार चौहान टेक्निशियन ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रहीहै।