फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन जॉब का झांसा देकर 2

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन जॉब का झांसा देकर 28 हजार ठगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। कूकड़ा के युवक को ऑनलाइन जॉब का झांसा देकर शातिरों ने उससे अलग-अलग बार में बैंक अकाउंट में 28 हजार रुपये डलवाते हुए ठगी कर ली। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव कूकड़ा निवासी अरबाब अंसारी ने तहरीर देकर बताया कि कुछ समय पूर्व उसने ऑनलाइन जॉब के लिए जियो मोबाइल कंपनी में बीपीओ पोस्ट के लिए आवेदन किया था। कुछ दिन बाद अरबाब के पास नेशनल कॅरियर सर्विस नामक कंपनी से लड़की की कॉल आई, जिसने उसे जॉब अप्लीकेशन के लिए ढाई हजार रुपये कारपोरेशन बैंक के एक अकाउंट नंबर में जमा करने के लिए कहा। पीड़ित के अनुसार ढाई हजार रुपये जमा कराने के बाद उसे फिर ऑफर लेटर के लिए 5,800 रुपये उक्त बैंक अकाउंट में डलवाए गए। इसके बाद फिर से उससे सिक्योरिटी के नाम पर 22 हजार रुपये की मांग की गई, जिस पर उसने कुछ रुपये फिर दिए गए बैंक अकाउंट में डलवा दिए। आरोप है कि इसके बाद फिर से लड़की ने फोन कर ऑफर लेटर कैंसल हो जाना बताते हुए फिर से दोबारा यही प्रक्रिया अपनाने के लिए कहा, जिसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने घटना की तहरीर देते हुए 28,800 रुपये ठगे जाने की जानकारी देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है, जिस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें