फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थल में फेंका मीट, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/बाबरी।
विज्ञापन

धर्मस्थल में शरारती तत्वों द्वारा मीट फेंकने पर हंगामा हो गया। ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जाम लगाने की कोशिश की। एसडीएम और सीओ ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। गांव में एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है।
गांव बाबरी के झंडा चौक स्थित एक धर्मस्थल में राधा पुत्री बिरमदत्त प्रसाद चढ़ाने के लिए पहुंची तो उसने देखा कि धर्मस्थल के अंदर मीट पड़ा हुआ है। इस पर उसने शोर मचा दिया। धर्मस्थल के भीतर मीट पड़ा मिलने सूचना आग की तरह गांव में फैल गई। जिस पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और हिंदू संगठन के लोग मौके पर पहुंच गए। इस दौरान ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पर बाबरी एसओ देव सिंह रावत पुलिस मौके पर पहुंच गए और वहां से मीट हटवा दिया। हिंदू संगठन के लोग भी मौके पर पहुंच गए और हंगामा करते हुए जाम लगाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की गंभीरता देखते हुए सीओ थानाभवन अरविंद सिंह राठौर और एसडीएम शामली अरविंद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार शाम तक आरोपी की गिरफ्तारी का अल्टीमेटम दे दिया। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव में एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है। उधर, एएसपी ने बताया कि श्लोक कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, फिलहाल रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कराई जा रही है आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें