फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। क्षेत्र के गांव अबदाननगर में संदिग्ध परिस्थिति में एक विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के पिता ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव चौसाना निवासी जय सिंह ने शनिवार को थाना झिंझाना पहुंचकर तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी सोनम की शादी तीन साल पूर्व गांव अबदाननगर निवासी धर्मबीर के साथ हुई थी। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोग शादी के बाद से ही सोनम का उत्पीड़न कर रहे थे। आरोप है कि शनिवार सुबह पति धर्मवीर, ससुर सोमपाल, सास सुरेशना और देवर विकास ने सोनम की हत्या कर दी। झिंझाना थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी पति, ससुर, सास और देवर के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। महिला की मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण पता चल सकेगा। नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें