गन्ना नहीं देने पर किसानों का हंगामा
कांधला। गंगेरू में गन्ना तौल लिपिक के द्वारा गन्ना लेने से मना करने पर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। किसानों ने जिलाधिकारी से कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू मे नागल शुुगर मिल का तौल केंद्र लगा हुआ है। इस तौल केंद्र पर गांव गंगेरू, इस्सोपुर, गढ़ी रामकौर, सहित कई गांव के किसान गन्ना डालते हैं। किसान महिपाल, देवेंद्र, राहुल, सुलेमान, दिनेश आदि का कहना है कि पिछले कई दिनों से तौल लिपिक मिल से वाहन न आने को कहकर गन्ना लेने से मना कर रहा है। शनिवार को एक बार फिर से जब दर्जनों किसान अपने खेतों से गन्ना लेकर तौल केंद्र पर पहुंचे, तो आरोप है कि तौल लिपिक अलीशेर ने गन्ना लेने से मना कर दिया। किसानों ने जिलाधिकारी से समस्या के समाधान किए जाने की मांग की है।