करोड़ों की ठगी के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने केे बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने के कारण शुक्रवार को पीड़ित महिलाएं सीओ सिटी से मिली। महिलाओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
मोहल्ला दयानंदनगर निवासी डोली ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बागपत निवासी पूजा शर्मा व अन्य ने महिला प्रशिक्षण संस्थान के नाम पर उसको झांसे में लेकर करोड़ों रुपयों की ठगी की थी। 15 दिनों से थाने के चक्कर काटने के बाद बृहस्पतिवार को सीओ सिटी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। उधर शुक्रवार को डोली के नेतृत्व में महिलाएं कोतवाली में पहुंची और बताया कि आरोपी पक्ष धमकी दे रहा है कि या तो फैसला कर लो नहीं तो फर्जी मुकदमे में फंसा दिया जाएगा। महिलाओं ने सीओ सिटी से मिलकर पूरा मामला बताया। जिसके बाद सीओ ने कोतवाली पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के कहा। सीओ सिटी एके सिंह बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द ही करा ली जाएगी।