शामली। तनख्वाह मांगने पर होटल मालिक ने नौकर को पीट दिया। मोहल्ला फव्वारा चौक निवासी नौशाद एक होटल पर काम करता है। नौशाद के अनुसार उसे तीन माह की तनख्वाह होटल मालिक पर है। होटल मालिक उसकी तनख्वाह नहीं दे रहा है। बृहस्पतिवार की रात जब उसने अपनी तनख्वाह मांगी तो होटल मालिक ने उसके साथ गाली-गलौज शुरु कर दी। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। जिस कारण वह बेहोश हो गया। सुबह होने पर नौशाद अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचा और मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुुरू कर दी है।