फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को चिट्ठी भेजकर मांगे जा रहे छह लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गढीपुख्ता (शामली)। भैसवाल को एक युवती गढ़ीपुख्ता थाने पहुंची। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अमित कश्यप नाम से एक अंजान व्यक्ति उसके पास चिट्ठी भेजता है। चिट्ठी में आरोपी उससे छह लाख रुपये की मांग कर रहा है। इसके अलावा चिट्ठी में अश्लील बातें लिख कर उससे शादी करने का दबाव बना रहा है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक पूर्व में भी कई बार उसे इस तरह की चिट्ठी भेज चुका है। जिस कारण अब उसको अपनी जान का खतरा बन रहा है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। एसओ ओमप्रकाश का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने कस्बे में किया फ्लैग मार्च
गढ़ीपुख्ता (शामली)। निकाय चुनाव के मद्देनजर गढ़ीपुख्ता पुलिस ने कस्बे में फ्लैग मार्च किया। एसओ ओमप्रकाश ने लोगों से वोट डालने की अपील करते हुए किसी प्रकार की भी दिक्कत पुलिस को बताने के लिए कहा। उन्होंने कस्बे में बुधवार को होने वाले मतदान को शांतिपूर्वक संपन्न कराने की अपील की। पोलिंग सेंटरों से दो सौ मीटर के अंदर दुकानें बंद करने तथा कोई भी वाहन बूथ के आसपास खड़ा करने से मना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें