फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार ली रकम मांगने पर दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधार ली रकम मांगने पर दी धमकी
विज्ञापन

शामली। आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव गोहरपुर निवासी मनोज ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर बताया कि गांव रायपुर निवासी युवक ने एक साल पूर्व उससे डेढ़ लाख रुपये उधार लिए थे। आठ माह में रुपये लौटाने का वादा किया था, लेकिन रुपये नहीं लौटाए। रुपयों की मांग करने पर आरोपी उसे धमकी दे रहा है। इस संबंध में आदर्श मंडी थाना पुलिस से भी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस अधीक्षक ने जांच कराने का आश्वासन दिया है।

मोबाइल फोन पर भेजा धमकी भरा मैसेज
शामली। शहर के मोहल्ला दयानंदनगर निवासी सौरभ जैन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। उसके मोबाइल फोन पर एक अनजान नंबर से धमकी भरा मैसेज आया। उस नंबर पर संपर्क करने पर गाली गलौज की गई। पुलिस से मामले की कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन


विवाहिता की हत्या का आरोप
शामली। मुजफ्फरनगर के शाहपुर निवासी राशिद ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर शिकायत पत्र दिया। उसमें बताया कि उसकी बहन शमशीदा की दूसरी शादी अप्रैल 2016 में अनीस मंसूरी निवासी गढ़ीपुख्ता के साथ हुई थी। शमशीमा के पहले पति से एक पुत्री है, जो शादी के बाद शमशीदा के साथ ही रहती है। आरोप है कि कार की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न किया जा रहा था। गत 24 जुलाई को अनीस ने कॉल करके बताया कि शमशीदा की हालत खराब है। आरोप है कि शमशीदा की हत्या करके उसका शव दफना दिया गया। इसके बाद वह गढीपुख्ता पहुंचे तो अनीस ने कहा कि शमशीदा की मौत हो गई। राशिद ने बताया कि इस संबंध में गढ़ीपुख्ता थाना पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


बरला जट में दो पक्षों में संघर्ष, तीन घायल
शामली। गांव बरला जट निवासी कविता पत्नी विकास बुधवार को अपने घर पर बैठी थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी राजेश पक्ष के लोग उसके घर में घुस गए तथा गाली गलौज कर मारपीट कर दी। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। दूसरी ओर राजेश पत्नी सुशील ने भी कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार को वह अपने परिवार के साथ घर पर बैठी हुई थी, तभी कविता पक्ष के लोगों ने उसके घर में घुसकर हमला बोल दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें