फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे मांगने पर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन।
विज्ञापन

नानौता थाना क्षेत्र के गांव ठसका निवासी भोला पुत्र धारा सिंह ने थानाध्यक्ष को तहरीर देकर बताया कि वह राजमिस्त्री है। कुछ दिन पूर्व उसने चंदेनामाल निवासी एक व्यक्ति के घर पर काम किया था। बताया कि बुधवार को जब वह पैसे लेने गया तो आरोप है कि मालिक ने उसके साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने थानाध्यक्ष से कार्रवाई की मांग की है।

बैंक के सामने से बाइक चोरी
थानाभवन।
क्षेत्र के गांव सोंटा रसूलपुर निवासी मनीष कुमार ने तहरीर देकर बताया कि बुधवार को उसका छोटा भाई कस्बे के एसबीआई बैंक में आया था। जैसे ही काम निपटाकर वापस आया तो अज्ञात व्यक्ति ने उसकी बाइक चोरी कर ली। पीड़ित ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। वहीं, क्षेत्र के गांव मसावी निवासी इकराम ने तहरीर देकर बताया कि वह बुधवार को दवाई लेने के लिए सरकारी अस्पताल आया था। जैसे ही वह दवाई लेकर अस्पताल से बाहर निकला तो उसकी बाइक गायब मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार में पकड़ी गई शराब
कैराना। कैराना कोतवाली पुलिस ने बुधवार को बाईपास पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने हरियाणा की ओर से आ रही कार को रोक लिया। तलाशी ली तो उसमें से 20 पेटी देशी हरियाणा मार्का शराब तथा 10 लीटर रेक्टिफाइड बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम रमेश निवासी भामरखेड़ी जिला असंध हरियाणा और अमित गांव जलालपुर पानीपत तथा प्रमोद निवासी गांव जसाला बताया। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें