कैराना। मोहल्ला छड़ियान निवासी वाल्मीकि समाज के पुरुष एवं महिलाएं कोतवाली पहुंची। आरोप लगाया कि मोहल्ले का ही गैर समुदाय का एक युवक गली से गुजरने वाले समाज के लोगों के साथ बेवजह दुर्व्यवहार करता है और छींटाकशी की जाती है। विरोध करने पर आरोपी उन्हें हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी देता है। आरोपी की धमकी के चलते वाल्मीकि समाज के लोग काफी परेशान हैं। पुलिस ने मामले की जांच कर लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।
बंदूक लेकर तहसील दिवस में पहुंच गया वृद्घ
कैराना। तहसील मुख्यालय पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एक वृद्ध बंदूक लेकर पहुंच गया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बंदूक धारी वृद्घ को पकड़ लिया और उससे पूछताछ की। वृद्घ ने बताया कि वह सहारनपुर जनपद का रहने वाला है तथा बंदूक लाइसेंसी है। कोतवाल ने बंदूक का लाइसेंस भी देखा। बाद में पुलिस ने गैर जनपद से लाइसेंसी बंदूक लेकर घूमने वाले व्यक्ति को हिदायत देकर छोड़ दिया।