कैराना। ऊंचागांव निवासी राजेश ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि सोमवार की रात करीब दस बजे वह अपने घर के अंदर बैठा हुआ था। आरोप है कि तभी एक व्यक्ति और उसका पुत्र हाथों में लाठी-डंडे, धारदार हथियार व तमंचा लेकर घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जानलेवा हमला कर दिया। फायर भी किया जिससे वह बाल-बाल बच गया। शोर-शराबा सुनकर मौके पर लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बाद में परिजन उसे घायल हालत में लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने मामले में जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।