फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गवाही देने पर पत्नी को जान से मारने कीधमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी इमरान ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसने अपनी बेटी मेफरीन की शादी पांच वर्ष पूर्व कैराना में की थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। मामले को लेकर पीड़ित महिला के पिता ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला कोर्ट में विचाराधीन चल रहा है। आरोप है सोमवार को न्यायालय में महिला की गवाही होनी है, लेकिन पति के द्वारा फोन करके महिला को गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


युवती ने लगाया यौन शोषण का आरोप
झिंझाना।
लोनी निवासी एक युवती बृहस्पतिवार को थाने में पहुंची। युवती ने गांव पटनी निवासी एक युवक ने उसको शादी के झांसे में लिया और और उसके बाद एक साल तक उसके साथ रहा। आरोप है कि आरोपी युवक ने उसका एक साल तक यौन शोषण किया। आरोप है कि तीन दिन पूर्व बिना बताये अपने गांव भाग आया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें