गांव सिंभालका निवासी प्रदीप को दो जुलाई गांव में चाकू मारकर घायल कर दिया था। इस मामले में गांव निवासी विक्की, दीपक और गौरव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। विक्की को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि गौरव को बृहस्पतिवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घर से गिरफ्तार कर लिया। उधर, शामली के मुख्य रोड पर दो युवक आपस में झगड़ रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों विशाल और अक्षित निवासी गांव कुड़ाना को गिरफ्तार कर शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
पति पर मारपीट का लगाया आरोप
शामली।
क्षेत्र के गांव गौशाला रोड निवासी महिला सुरभी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी मुजफ्फरनगर निवासी एक युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि वह शुरू से उसको दहेज के लिए प्रताड़ित करता है। आरोपी ने उसको मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।