फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच करने पहुंचे सिपाहियों को घेरकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
जांच करने पहुंचे सिपाहियों को घेरकर हंगामा
विज्ञापन

थानाभवन।
गांव हसनपुर लुहारी में पशु व्यापारी के खिलाफ आई शिकायत की जांच करने पहुंचे दो सिपाहियों को ग्रामीणों ने घेर लिया। जांच का विरोध करते हुए सिपाहियों से बदसलूकी की गई और हाथापाई की कोशिश हुई। सिपाही किसी तरह वहां से निकल पाए। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया गया। देर रात तक पुलिस मामले में कार्रवाई को लेकर तैयारी में जुटी रही।
विज्ञापन

थानाभवन थाना क्षेत्र के गांव गोसगढ़ निवासी सीटू सैनी ने गांव हसनपुर लुहारी निवासी पशु व्यापारी से पांच दिन पूर्व 24 हजार रुपये में गाय और बछिया खरीदी थी। उसमें पशु व्यापारी के चार हजार रुपये सीटू पर बकाया रह गए थे। पशु व्यापारी ने बकाया रकम मांगी, तो सीटू ने कहा कि गाय के साथ दी गई बछिया उसकी नहीं थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद था। सीटू सैनी ने कादरगढ़ चौकी पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पशु व्यापारी ने उसके साथ धोखा किया है। इसलिए पशु व्यापारी से उसके रुपये वापस कराए जाएं। इसी शिकायत की जांच करने के संबंध में बुधवार शाम करीब छह बजे कादरगढ़ चौकी के दो सिपाही गांव हसनपुर लुहारी में पशु व्यापारी के घर पहुंचे। आरोप है कि पशु व्यापारी के परिवार के लोगों सहित अन्य लोगों ने सिपाहियों को घेर लिया। गाली गलौज की गई तथा हाथापाई की कोशिश की गई। भीड़ इकट्ठा होने पर दोनों सिपाही किसी तरह वहां से निकल पाए। इसी दौरान गांव में चर्चा फैल गई कि पुलिसकर्मियों को पीटा गया और बंधक बनाने की कोशिश की गई है। उधर, पशु व्यापारी पक्ष के लोगों का आरोप है कि जांच करने पहुंचे सिपाहियों ने उनके परिवार के लोगों के साथ अभद्रता की। थानाभवन थाना प्रभारी कृष्ण कुमार का कहना है कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें