फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा को पीटने वाला दिल्ली पुलिस का सिपाही भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
दरोगा पिटाई प्रकरण में सिपाही और उसकी मां को जेल भेजा
विज्ञापन

शामली। दरोगा के साथ सरेआम मारपीट के मामले में आरोपी दिल्ली पुलिस के सिपाही तथा उसकी मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में आरोपी की भाभी अभी फरार हैं।
बृहस्पतिवार शाम कोतवाली शामली में तैनात उपनिरीक्षक डीएस कालिया शिव चौक के पास गश्त पर थे। इसी दौरान सड़क पर खड़ी कार को हटाने के लिए कहने पर कार सवार युवक से उनका विवाद हो गया था। आरोप है कि कार सवार युवक ने उपनिरीक्षक के साथ मारपीट कर दी थी। इस दौरान उसकी मां ने भी एसआई के साथ मारपीट की। बाद में अन्य पुलिसकर्मी वहां आ गए थे। इस मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। बाद में पता चला था कि आरोपी युवक दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है। देर रात इस मामले में एसआई डीएस कालिया ने आरोपी सिपाही प्रतीक पुत्र कृष्णपाल, उसकी मां निर्मेश पत्नी कृष्णपाल तथा उसकी भाभी निवासी गांव गढ़ी नौआबाद (मुजफ्फरनगर) के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, जानलेवा हमले की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी प्रतीक तथा उसकी मां निर्मेेश को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। उधर, सिपाही प्रतीक ने आरोप लगाया कि दरोगा ने ही उसकी मां के साथ अभद्रता और मारपीट की। वह तो बीच बचाव कर रहा था।
विज्ञापन

देर रात तक कोतवाली में चला हंगामा
दिल्ली पुलिस के सिपाही और उसकी मां को छुड़ाने के लिए बृहस्पतिवार देर रात तक कोतवाली में हंगामा चलता रहा। मुजफ्फरनगर जिले के एक विधायक भी कोतवाली में पहुंचे तथा सिफारिश करनी शुरू कर दी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों को छोड़ने से इंकार कर दिया था। इसके अलावा शामली कोतवाली में तैनात रहे एक दरोगा के परिजनों ने भी आरोपी सिपाही के पक्ष में जमकर हंगामा किया। हालांकि बाद में रात करीब 12 बजे आरोपी के पक्ष में आए लोगों को वहां से हटा गया।
विज्ञापन

बर्खास्तगी के लिए रिपोर्ट भेजेगी पुलिस
उपनिरीक्षक के साथ मारपीट करने वाले दिल्ली पुलिस के आरोपी सिपाही के खिलाफ यूपी पुलिस किसी प्रकार की ढिलाई करने के मूड में नहीं दिख रही है। कोतवाली प्रभारी अवनीश गौतम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दिल्ली पुलिस को रिपोर्ट भेजी जा रही है, जिसमें आरोपी के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें