फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकराम एनकाउंटर में पुलिस के बयान दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)।
विज्ञापन

इकराम उर्फ टोला एनकाउंटर मामले की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू हो गई है। शनिवार को पुलिसकर्मियों ने एसडीएम कैराना के समक्ष पहुंचकर अपना पक्ष रखा और बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन

10 अगस्त की रात शामली कोतवाली क्षेत्र के गांव बलवा से लूटपाट कर भागते बदमाशों को पुलिस ने कैराना क्षेत्र में बाईपास पर घेर लिया था। मुठभेड़ में दोनों ओर से गोलियां चली थीं, जिसमें गोलियां लगने पर घायल हुए इकराम उर्फ टोला निवासी मोहल्ला छडियाना कैराना (हाल निवासी बडौत) की मेरठ स्थित अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। वहीं, मुठभेड़ में पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे। जिलाधिकारी के निर्देश पर इस एनकाउंटर की जांच एसडीएम कैराना को सौंपी गई थी। इसी के चलते शनिवार को मजिस्ट्रेटी जांच में बयान दर्ज कराने के लिए शनिवार को कैराना कोतवाली कैराना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार तथा अन्य पुलिसकर्मी एसडीएम कैराना विजय प्रकाश तिवारी के समक्ष पेश हुए। एसडीएम ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने मुठभेड़ के संबंध में बयान दर्ज कराने के साथ ही साक्ष्य भी पेश किए। मजिस्ट्रेटी जांच पूरी होने के बाद उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें