फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने अश्लील डांस बंद कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का ताजपुर। मेला खत्म होने के बाद भी रात में चल रही डांस पार्टी को पुलिस ने बंद करा दिया। इस दौरान पुलिस ने दर्शकों पर लाठियां भी फटकारी। ताजपुर बस स्टैंड पर प्रति वर्ष नवमी मेले का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष आठ दिन तक चले मेले का 23 अगस्त को समापन हो गया था। मेला खत्म होने के बाद भी रात में डांस पार्टी चल रही थी। सूचना पर शुक्रवार की रात चौकी इंचार्ज सहंसवीर सिंह पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और डांस पार्टी को बंद करा दिया। दर्शकों के हंगामा करने पर पुलिस ने लाठियां फटकार कर उन्हें भगा दिया। इस दौरान वहां पड़ी कुर्सियां भी टूट गईं। पुलिस ने डांस पार्टी संचालक को हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें