फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की मौत, नहीं हुई दुष्कर्म की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। महिला समाख्या की टीम की ओर से अस्पताल में भर्ती कराई गई किशोरी ने शुक्रवार रात को मेरठ हायर सेंटर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हालांकि, पुलिस के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट में उससे दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। मामले में पुलिस ने पिता के खिलाफ बेटी से दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

पांच दिन पूर्व महिला समाख्या की टीम ने क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी को कस्बे के सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती कराया था। वहां से गंभीर हालत में उसको पहले मुजफ्फरनगर और फिर मेरठ हायर सेंटर में भर्ती कराया था। महिला समाख्या की टीम ने तीन दिन पूर्व मामले में पिता पर लड़की से दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पिता को हिरासत में ले लिया था। शुक्रवार को उपचार के दौरान लड़की ने मेरठ में दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में लड़की से दुष्कर्म होने की पुष्टि नहीं हुई। डॉक्टरों के अनुसार लड़की की मौत की वजह खून में इंफेक्शन होना बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें