फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर्स कालोनी में दीवारों पर चस्पा किए पर्चे हटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। करनाल रोड स्थित टीचर्स कालोनी की गली नंबर पांच में दीवार प्रकरण को लेकर दीवारों पर मकान बिकाऊ है के चस्पा किए गए पर्चे कालोनीवासियों ने अधिकारियों के आश्वासन पर हटा लिए है।
विज्ञापन

शहर की टीचर्स कालोनी में गली नंबर पांच में बंद गली में दीवार तोड़कर रास्ता बनाने की कोशिश को लेकर पिछले एक सप्ताह से विवाद चल रहा है। कालोनीवासी दीवार तोड़कर रास्ता बनाने का विरोध कर रहे है। उनका कहना है कि कालोनी में करीब 40 साल से गली बंद है और दीवार बनी है। इस तरह से पीछे से रास्ता खोलना अनुचित है। शुक्रवार को कालोनीवासियों ने टीचर्स कालोनी की गलियों में घरों के बाहर भूमाफियाओं के आतंक की वजह से यह मकान बिकाऊ है के पर्चे चस्पा कर दिए थे। इस पर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया था। देर शाम एसडीएम सदर सुरजीत सिंह और सीओ एके सिंह ने पहुंचकर कालोनी के लोगों से बात की थी। कालोनीवासियों ने कहा कि अगर दीवार तोड़कर रास्ता बनाया जाता है तो इसके विरोध में धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। एसडीएम ने कालोनीवासियों से कहा कि इस मामले की रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी। उन्होंने कालोनीवासियों को आश्वासन दिया कि इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई होगी। किसी के साथ गलत नहीं होगा। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। एसडीएम के आश्वासन पर कालोनीवासियों ने अपने घरों पर चस्पा किए पर्चे हटा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें