फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में मां-बेटी घायल, तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। नाली में कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष से मां बेटी घायल के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला रैत्ती निवासी इकराम ने बताया कि पड़ोसी आए दिन उनके घर के सामने नाली में कूड़ा डाल देते हैं। इस संबंध में उक्त लोगों को कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। शनिवार को वह घर से बाहर था। जब पड़ोसी कूड़ा डालने आए तो उसकी पत्नी ने ऐसा करने से मना किया। आरोप है कि इस पर दूसरे पक्ष ने उसके घर में घुसकर हमला कर दिया। इस दौरान उसकी पत्नी इशरत व बेटी खालिदा घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें छुड़ाया। पीड़ितों ने मेडिकल के बाद थाने में तहरीर दे दी है। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें