फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर मिल की राख में झुलसे युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। छह दिन पहले तितारसी मार्ग पर कृष्णा नदी के पुल पर डाली जा रही शुगर मिल की राख में झुलसे कस्बे के 22 वर्षीय युवक ने मंगलवार को दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। उधर, पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी नदीम (22) क्षेत्र के गांव सोंटा रसूलपुर में हेयर सैलून चलाता था। बृहस्पतिवार सुबह नदीम साइकिल से अपनी दुकान जा रहा था। तितारसी पुल के समीप सामने से ट्रैक्टर आने से नदीम अनियंत्रित होकर शुगर मिल की राख में जा गिरा और बुरी तरह झुलस गया था। मौके पर पहुंचे परिजनों ने नदीम को पहले जिला अस्पताल और फिर दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां वह आईसीयू में भर्ती था। पुलिस के अनुसार मंगलवार को नदीम ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिवार सहित पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि मामले में पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।




अब तक नहीं हुई राख की सफाई
हैरत की बात ये है कि छह दिन पहले युवक राख में झुलसा और इससे पहले भी शुगर मिल की राख में झुलसने से कई लोग घायल हो चुके हैं जबकि, छह दिन पहले झुलसे युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बावजूद इसके शुगर मिल न ही सार्वजनिक स्थल पर राख डालने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने को तैैयार है और न राख को वहां उठाकर उसके निस्तारण की व्यवस्था करने को।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें