फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल सैनिक की मौत, तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन (शामली)। दो दिन पहले सड़क हादसे में घायल सैनिक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई ने तहरीर देकर कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सहारनपुर जिले के गांव झबीरन निवासी जयकुमार ने सोमवार को तहरीर देकर बताया कि उसका भाई अजय कुमार पुत्र चरण सिंह देहरादून में आर्मी में जवान था। करीब एक माह पूर्व अजय छुट्टी पर घर आया था। 22 जून को दोपहर करीब ढाई बजे वह बाइक से थानाभवन की ओर आ रहा था। वह जलालाबाद बिजलीघर से आगे तिराहे पर पहुंचा, तो पीछे से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने अजय को थानाभवन के सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से उसे मुजफ्फरनगर के लिए रेफर कर दिया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। कार चालक को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें