फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को गोली मारने के मामले में दो भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने नामजद दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपी अभी फरार चल है। फरार आरोपी के कोर्ट से वारंट जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन

गांव टिटौली निवासी शुभम 10 दिन पहले छह जून की रात को कार से घर लौट रहा था। जब वह गांव में बस स्टैंड के निकट पहुंचा, तो वहां कुछ युवक आपस में झगड़ रहे थे, जिस कारण लोगों की भीड़ होने के कारण निकलने का रास्ता नहीं था। भीड़ देखकर शुभम कार से उतरा और वहां लोगों को रास्ते से हटने को कहा। इसी दौरान कहासुनी के दौरान शुभम को तमंचे से गोली मार दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से उसे पानीपत रेफर कर दिया था। घायल का अभी भी पानीपत अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस मामले में घायल के चाचा मांगेराम ने गांव के बबलू, दो भाइयों रोहित व विजय और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। चार दिन पहले परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर एसपी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया था। उधर, आदर्श मंडी थाना प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि इस मामले में नामजद दो भाइयों रोहित और विजय को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी बबलू अभी फरार चल रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है। चौथे अज्ञात आरोपी का नाम पता मुख्य आरोपी बबलू के पकड़े जाने और पीड़ित के बयान के बाद पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें