फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वध को ले जाए जा रहे दो गोवंश मुक्त कराए, सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। पुलिस ने कटान के लिए ले जाए जा रहे दो गोवंश को मुक्त कराया। इस दौरान पुलिस ने मौके से एक बाइक बरामद की, जबकि आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने तीन नामजद सहित सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब 11 बजे कोतवाली पर तैनात सब इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह और सब इंस्पेक्टर रमेश चंद पुलिस टीम के क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि कुछ लोग प्रतिबंधित गोवंशों को कटान के लिए खुरगान-मंडावर के जंगल में ले जा रहे हैं। पुलिस ने मौके पर जाकर आरोपियों की घेराबंदी की, तो आरोपी गोवंश को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, मौके से दो गोवंश बैल और उपकरण बरामद हुए। मौके से एक बाइक को भी कब्जे में ले लिया गया है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का मानना है कि आरोपी कटान के लिए गोवंश को ले जा रहे थे। कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि इस मामले में सालिम उर्फ झल्लू, शौकीन उर्फ लंगड़ा निवासीगण ग्राम इस्सोपुर खुरगान, दिलशाद निवासी ग्राम मंडावर और चार अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने मुक्त कराए गए गोवंशों को गोशाला भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें