फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बाइक चोरी कर ले जा रहे युवक को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कोतवाली पुलिस ने हनुमान रोड स्थित बैंक के बाहर से बाइक चोरी कर ले जा रहे युवक को दबोच लिया जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन

गांव लिलौन निवासी मोमीन शनिवार की दोपहर हनुमान रोड स्थित बैंक शाखा में किसी काम आया था। उसने बाइक को बैंक के बाहर खड़ा कर दिया और अंदर चला गया। काम खत्म कर बाहर आया तो उसकी बाइक गायब थी। उसने तलाश की, लेकिन उसका पता न चलने पर पुलिस को बाइक चोरी होने की सूचना दी। बैंक के सीसीटीवी कैमरे में बाइक चोर कैद हो गया। कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि तलाश के दौरान पुलिस टीम ने लिलौन पेट्रोल पंप के निकट से बाइक को लेकर जा रहे युवक को दबोच लिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम प्रमोद निवासी गांव गाधी थाना कोतवाली बागपत बताया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बाइक चोरी के मामले में उसका एक अन्य साथी अनुज भी शामिल है। पुलिस फरार साथी की तलाश कर रही है।

दिल्ली पुलिस की भर्ती की तैयारी कर रहा था आरोपी
शामली। पुलिस पूछताछ में प्रमोद ने बताया कि वह इंटर पास है और 22 जून को होने वाली दिल्ली पुलिस की भर्ती की तैयारी कर रहा था। उसने लालच में आकर अपने साथी से बाइक ले ली थी। बताया कि वह पहले शामली निवासी एक अन्य युवक के साथ दिल्ली कश्मीरी गेट पर स्पेयर पार्ट्स की दुकान पर काम करते थे। वहीं उसकी मुलाकात शामली निवासी अनुज से हुई। आरोपी का कहना है कि उसे सस्ती बाइक की जरूरत थी। यह बात उसने अपने साथी अनुज से की तो उसने उसे शामली बुलाया था। इसके बाद उसके साथी ने उसे बाइक दे दी थी और चार हजार रुपये लिए थे। आरोपी का कहना है कि वह उसका मोबाइल नंबर जानता है, लेकिन उसका घर नहीं देखा। पुलिस ने आरोपी अनुज की कॉल डिटेल के आधार पर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें