फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू संगठन के नेता को अनजान नंबर से फोन पर मिली धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू संगठन के नेता को अंजान नंबर से फोन पर मिली धमकी
विज्ञापन

शामली। विश्व हिंदू महासंघ के नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष नामदेव को अंजान नंबर से कॉल कर अभद्र भाषा में हिंदू संगठनों और हिंदुत्व के लिए काम न करने की धमकी दी गई। हिंदूूवादी नेता ने इस मामले में शहर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

रविवार को हिंदूवादी नेता मनीष नामदेव ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वे विश्व हिंदू महासंघ के नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर है। मनीष के मुताबिक 31 मई की दोपहर करीब तीन बजे उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने उनसे पहले जाति धर्म पूछा। उन्होंने कॉलर को जाति धर्म की बात न करने की बात कहते हुए अपने को इंसान बताया। इसके बाद कॉलर ने उनके साथ गालीगलौज करते हुए हिंदू संगठनों और हिंदुत्व के लिए काम न करने की धमकी दी। धमकी को लेकर हिंदू संगठनों में रोष व्याप्त है। मनीष नामदेव ने कहा कि पुलिस को वह नंबर दिए हैं, जिससे उन्हें धमकी दी गई। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि इस संबंध में तहरीर मिली है। आरोपी के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल और उसकी आईडी की जांच की जा रही है। आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें