फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में दो भाईयों समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। कांधला बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति से मारपीट के आरोप में दो सगे भाइयों सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला छड़ियान निवासी मुनव्वर ने बताया कि उसकी बहन के ससुर वरीस निवासी मोहल्ला खैल कांधला शनिवार दोपहर कांधला बस अड्डे पर सवारी के इंतजार में खड़े थे। आरोप है कि तभी रवि, उसके पिता राजपाल और रामपाल निवासी मोहल्ला आलकलां ने लाठी-डंडों से वरीस के साथ मारपीट की। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मुनव्वर की तहरीर पर तीन आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, कैराना के गांव कंडेला निवासी इलम सिंह ने अपनी पत्नी विमला देवी के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसकी बेटी मीनाक्षी की शादी छह दिसंबर 2018 में भोगीमाजरा में हुई थी। पति-पत्नी के बीच मनमुटाव के चलते उसकी पुत्री मायके में ही रही है। आरोप है कि बेटी को ससुराल नहीं भेजने से खफा उसके भाई तथा भतीजे ने दोनों के साथ में घर में घुसकर मारपीट कर दी, जिसमें वे घायल हो गए। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने डग्गामार वाहन पकड़ा
कैराना। एक सप्ताह पूर्व एसडीएम अमित पाल शर्मा ने डग्गामार वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया था। रविवार को एसडीएम को सूचना मिली कि डग्गामार वाहनों का संचालन फिर से शुरू हो गया है। एसडीएम ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने पानीपत-खटीमा राजमार्ग से सवारी भर रही एक डग्गामार वाहन को पकड़ लिया और कोतवाली में बंद कर दिया। बाद में पुलिस द्वारा समन शुल्क की कार्रवाई अमल में लाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात जुआरी पकड़े
थानाभवन। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गांव भैंसानी में एक मकान पर छापा मारकर सात जुआरी गिरफ्तार कर लिए। पकड़े गए इरशाद, अंकुश, शदाकत, फिरोज, सरफराज, इमरान, खालिद का पुलिस ने चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें