फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंस कर्मचारी से लूट में नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
फाइनेंस कर्मचारी से लूट में नहीं लगा सुराग
विज्ञापन

शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में सहारनपुर हाईवे पर फाइनेंस कर्मचारी से लूट के मामले में पुलिस दूसरे दिन भी बदमाशों का सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस ने तीन लोगों को शक के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

जिला सहारनपुर के सरसावा थानाक्षेत्र के गांव कलरी निवासी फाइनेंस कर्मचारी अरविंद कुमार से शुक्रवार दोपहर को बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक लाख 22 हजार रुपये लूट लिए थे। अरविंद कुमार उस समय कलेक्शन कर शामली लौट रहे थे। अरविंद की तहरीर पर पुलिस ने तीन बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। एएसपी, सीओ और आदर्श मंडी थाना प्रभारी यज्ञदत्त ने टीम के साथ बदमाशों की तलाश की थी, लेकिन उनका पता नहीं चल सका था। दूसरे दिन शनिवार को पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी है। पुलिस ने शक के आधार पर तीन लोगों पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें