फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीथिन जब्त कर 4500 रुपये जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
पॉलीथिन जब्त कर 4500 रुपये जुर्माना वसूला
विज्ञापन

कैराना। पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाने के उद्देश्य से नगरपालिका की टीम ने चेकिंग अभियान चलाकर करीब पांच किलो पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही 4500 रुपये का जुर्माना भी वसूल किया। शनिवार को नगरपालिका के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में पालिका की टीम ने कस्बे के चौक बाजार, बेगमपुरा में पॉलीथिन के प्रयोग के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान दुकानों पर चेकिंग कर करीब पांच किलो पॉलीथिन बरामद की, जिस पर 4500 रुपये का जुर्माना किया गया। टीम ने चेताया कि शासन के निर्देशानुसार किसी भी सूरत में पॉलीथिन का प्रयोग होना नहीं दिया जाएगा। यदि कोई पॉलिथिन का प्रयोग करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान रविकांत, अबसार अहमद, राकेश कुमार, असलम आदि मौजूद रहे।
तमंचे समेत युवक दबोचा
कैराना। शनिवार दोपहर करीब एक बजे एसआई रमेशचंद मय टीम के क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उसी दौरान भूरा मंदिर के पास से जा रहे एक संदिग्ध युवक को रोक लिया गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम माजिद निवासी ग्राम भूरा बताया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया। पुलिस ने वारंटी दबोचा
विज्ञापन
विज्ञापन

शांतिभंग में तीन पकड़े
कैराना। पुलिस ने कंडेला फैक्टरी पर आपस में झगड़ रहे ओम सिंह निवासी इस्सोपुर कला गंगोह व अंशुल निवासी काकानगर शामली तथा अमजद निवासी ग्राम अलीपुर को पकड़ लिया। पुलिस ने तीनों झगड़ालुओं का शांतिभंग की आशंका में चालान कर कोर्ट में पेश कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें