फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम की चपेट में आया युवक, मौत

विज्ञापन
मनीष मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरहज। क्षेत्र के मौना गढ़वा स्थित मंदिर के पास गैस सिलेंडर लदी डीसीएम की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य सवार जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। डीसीएम चालक भाग गया है। लार नगर के पुलिस चौकी मोहल्ला निवासी मनीष मौर्य (20) पुत्र रामजनम शनिवार को बाइक से मदनपुर थानाक्षेत्र के देवकली जयराम निवासी अपने रिश्तेदार विवेक मौर्य को उसके गांव छोड़ने जा रहा था। वह मौना गढ़वा के पास पहुंचा था, तभी विपरीत दिशा से आ रही गैस सिलेंडर लदी डीसीएम से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया। विवेक की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष वीरबहादुर सिंह ने बताया कि वाहनों को थाने लाया गया है। डीसीएम चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें