फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर बदमाशों ने व्यापारी के मुनीम को मारपीट कर 1.20 लाख लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर बदमाशों ने व्यापारी के मुनीम को मारपीट कर 1.20 लाख लूटे
विज्ञापन

शामली। दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर गांव महावतपुर के निकट बाइक सवार तीन बदमाशों ने घी व्यापारी के मुनीम से मारपीट कर एक लाख 20 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। मुनीम कस्बा जलालाबाद से उधार वसूली कर बाइक से शामली लौट रहा था। घटनास्थल को लेकर थाना आदर्श मंडी और थानाभवन पुलिस सीमा विवाद में उलझी हुई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शामली के मंडी जवाहरगंज निवासी घी व्यापारी मोनू का मुनीम प्रवीण कुमार बाइक से कस्बा जलालाबाद में व्यापारियों और दुकानदारों से उधार वसूली करने गया था। शाम करीब छह बजे वह जलालाबाद से शामली लौट रहा था। जब वह हाईवे पर हींड और सिक्का के बीच गांव महावतपुर के निकट पहुंचा, तो पीछे से बाइक पर आए तीन बदमाशों ने पीछे से टक्कर मारकर मुनीम को नीचे गिरा दिया। इसके बाद बदमाश उसे खींचकर निकट के खेत में ले गए और वहां मारपीट कर नकदी से भरा थैला लूट लिया। इसके बाद बदमाश व्यापारी को तमंचे से जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद मुनीम ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर आदर्श मंडी और थानाभवन पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। मुनीम ने पुलिस को बताया कि थैले में एक लाख 20 हजार रुपये थे, जिन्हें बदमाश लूटकर ले गए। दोनों थाने की पुलिस ने घटनास्थल एक दूसरे का बताते हुए एक दूसरे पर टालने की कोशिश में लगे रहे। दोनों थाने की पुलिस रात तक सीमा विवाद में उलझी रही। आदर्श मंडी थाना प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि घटनास्थल थानाभवन क्षेत्र का पाया गया है। उधर, थानाभवन थाना प्रभारी संदीप बालियान ने घटनास्थल थाना आदर्श मंडी का बताया। इस संबंध में एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह मामला उनकी जानकारी में नहीं है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें