कैराना। मेरठ जिले के एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व उसकी शादी कैराना के गांव गोगवान निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि पति नशे का आदि है, जो उसे आए दिन प्रताड़ित करता रहता है। रविवार सुबह उसके साथ मारपीट की और उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामूली विवाद पर दो पक्षों में मारपीट
कैराना। मोहल्ला दरबारखुर्द निवासी सगीर और अहसान पक्ष के बच्चों के बीच गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और एक पक्ष के सगीर और उसके पुत्र नौशाद तथा दूसरे पक्ष के अहसान को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने हिरासत में लिए गए तीनों लोगों का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। उधर, पड़ोसी से झगड़ रहे साजिद निवासी पुराना बाजार को पुलिस ने शांतिभंग होने की आशंका में चालान किया है।