लापता व्यापारी का पांच दिन बाद भी नहीं लगा सुराग
शामली। शहर के मोहल्ला काकानगर निवासी संदिग्ध हालात में लापता हुए जूता व्यापारी का पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। व्यापारी की तलाश में पुलिस टीम संभावित स्थानों पर गई हुई है। परिजन भी अपने स्तर पर व्यापारी की तलाश में जुटे हुए हैं।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काका नगर निवासी अमित कुमार पांच दिन पहले घर से किसी कार्य के लिए दिल्ली जाने की बात कहकर गए थे। अमित कुमार का वर्मा मार्केट में जूतों का शोरूम है। परिजनों ने दो दिन पहले कोतवाली में व्यापारी के लापता होने की सूचना दी थी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने व्यापारी की गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। परिजनों का कहना है कि व्यापारी का उस दिन से मोबाइल भी बंद आ रहा है। पुलिस उस दिन से व्यापारी की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक उनका कुछ पता नहीं चल सका। परिजन भी अपने स्तर पर तलाश में जुटे हुए हैं। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार का कहना है कि परिजनों की सूचना पर व्यापारी भी गुमशुदगी दर्ज है। लापता व्यापारी की तलाश के लिए पुलिस टीम गई हुई है। पुलिस टीम दिल्ली व उसके आसपास क्षेत्र में तलाश कर रही है।