डीआईजी से न्याय दिलाने की गुहार लगाई
शामली। कस्बा कैराना निवासी युवक ने डीआईजी सहारनपुर को प्रार्थना पत्र भेजकर बताया कि उसकी मां एक विभाग में कर्मचारी है। आरोप है कि विभाग का एक कर्मचारी उनकी मां से छेड़खानी करता है। इस बारे में अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित का आरोप है कि 30 नवंबर को दोपहर में आरोपी ने उनकी मां के साथ छेड़खानी की और विरोध करने पर जान से मारने व नौकरी से हटवाने की धमकी दी। इससे वह डिप्रेशन में आ गई और उसने जहरीली दवा पी ली थी। इससे उनकी हालत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां होश में आने पर उसकी मां ने दो अन्य लोगों पर भी अश्लील हरकतें करना बताया। इस मामले की रिपोर्ट दो दिसंबर को पुलिस में दर्ज कराई गई थी। आरोपी अब उनकी मां पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं और नौकरी पर न रहने देने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने डीआईजी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई।
बाबू पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
शामली। कस्बा कैराना निवासी महिला सभासद ने राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर प्रियंवदा तोमर को पत्र भेजकर बताया कि पालिका का एक बाबू पर उस पर व अन्य महिलाओं पर बदनीयती रखता है। आरोप है कि 27 नवंबर को जब वह कार्यालय गईं, तो आरोपी बाबू ने छेड़छाड़ की। पीड़िता ने कहा कि वह बाबू की हरकतों से तंग आ गई है। अगर उसे कार्यालय से नहीं हटाया तो वह सभासद पद से इस्तीफा दे देगी।