फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं था पढ़ने का मन तो हो गए घर से फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झिंझाना (शामली)। गांव रोटन स्थित मदरसे के तीन छात्र और गांव बेदखेड़ी से इंटर कॉलेज के दो विद्यार्थी अपने घरों से फरार हो गए। परिजनों में हड़कंप मचा तो मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने पांचों छात्रों को अलग-अलग स्थानों से बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी के मुताबिक पांचों बच्चे पढ़ाई से बचने के लिए घर से फरार हुए थे।
रोटन गांव निवासी दानिश (12) पुत्र असलम, मेहरदीन (14) पुत्र जिंदा और आमिर (16) पुत्र फयाज गांव के मदरसे में दीनी तालीम हासिल करने जाते थे। तीनों छात्र 17 नवंबर को घर से मदरसे के लिए गए लेकिन लौटे नहीं। परिजनों ने आसपास के गांव में परिचितों और रिश्तेदारों के यहां उनकी तलाश की लेकिन बच्चों का कुछ पता नहीं लगा। 19 नवंबर को दानिश के पिता असलम ने थाना झिंझाना में तीनों की गुमशुदगी की तहरीर दी थी। उधर, गांव बेदखेड़ी निवासी सौरव (17 ) पुत्र मोहन और जयंत (17) पुत्र रामकुमार भी 19 नवंबर को घर से कॉलेज के लिए निकले थे। दोनों झिंझाना के जय सीताराम किसान इंटर कॉलेज में कक्षा 12 के छात्र है। शाम तक नहीं लौटने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। काफी तलाश के बाद उनकी गुमशुदगी की तहरीर झिंझाना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि सभी छात्रों की गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई थी। परिजन भी उन्हें तलाशने में जुटे थे। बताया कि रोटन गांव के तीनों छात्रों को गांव के जंगल से बरामद कर लिया गया है। तीनों बच्चे पढ़ाई से बचने की वजह से ही घर से गए थे और इधर उधर खेतों में घूम रहे थे। बच्चों ने पूछने पर यही जानकारी दी। तीनों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही बताया कि गांव बेदखेड़ी के छात्रों को हरियाणा के गुरुग्राम से बरामद कर लिया गया है। ये छात्र भी पढ़ाई लिखाई की वजह से घर से गए थे। पुलिस टीम गुरुग्राम से इन बच्चों को लेकर लौट रही है। उनके परिजन भी साथ हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें