फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बच्चे के अपहर्ता का चालान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। बच्चे के अपहरण के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके चालान कर दिया है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह क्षेत्र के गांव इस्सापुर खुरगान से अफसर का ढाई वर्षीय बालक अनीस घर के बाहर से खेलते समय लापता हो गया था, जिसकी गुमशुदगी की तहरीर कोतवाली पर दी गई थी। पुलिस ने बाजार में एक व्यापारी की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज देखी। जिसमें अधेड़ उम्र का व्यक्ति बच्चे को ले जाता हुआ दिखा, जिसकी पहचान कराने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर बच्चे को मुजफ्फरनगर से बरामद कर लिया गया था। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह गुर्जर ने बताया कि आरोपी अब्बास निवासी ग्राम अकबरपुर सुन्हेटी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें