फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों पर युवकों ने बोला हमला, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैराना। बाहरी युवकों द्वारा स्कूल में क्रिकेट खेलने का विरोध करने पर छात्रों पर हमला कर दिया गया। हमले में तीन छात्र घायल हो गए। पुलिस ने घायल छात्रों को अस्पताल ले जाकर उपचार कराया। आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर मोहल्ला खैलकलां में स्थित इस्लामिया इंटर कॉलेज में कुछ बाहरी युवक घुस गए और क्रिकेट खेलने का प्रयास किया। जबकि पहले से ही स्कूल के छात्र क्रिकेट खेल रहे थे। जब छात्रों ने विरोध किया, तो उनके साथ विवाद हो गया, जिसके बाद युवक वहां से चले गए। आरोप है कि कुछ देर बाद युवक अपने साथियों के साथ स्कूल में घुस आए और क्रिकेट खेल रहे छात्रों पर हमला कर दिया। हमले में शारिक, साबिर व जियाउल्लाह घायल हो गए। इस दौरान स्कूल में भी अफरातफरी मच गई। बाद में आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। घायलों में जियाउल्लाह को ज्यादा चोटें बताई जा रही है। स्कूल स्टॉफ के सहयोग से परिजन घायलों को लेकर कोतवाली पहुंचे, जहां से पुलिस ने उन्हें सीएचसी पर भेजा और उपचार दिलाया। मामले में अभिभावकों की ओर से कोतवाली पर तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें