फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने दो चोरों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। बुड्ढ़ाखेड़ा गांव में दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम देते हुए नगदी और सामान चोरी कर लिया। जाग होने पर ग्रामीणों ने घेराबंदी करते हुए दो चोरों को दबोच लिया।
विज्ञापन

सोमवार रात को गांव में शिक्षक जसवंत सिंह के घर में चोरों ने धावा बोल दिया। घर में रखी एलईडी और नकदी साफ कर दी। उसके बाद गांव के धोंधी के मकान में घुसकर करीब 30 हजार नगदी उड़ा दिए। चोरों के भागने की आवाज पर परिजनों जाग गए। शोर मचाने पर सैकड़ों ग्रामीण जाग गए। उन्होंने घेराबंदी करते हुए दो आरोपियों को दबोच लिया। सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में एक आरोपी के कब्जे से चोरी की एलईडी बरामद कर लिया। लेकिन नगदी नहीं बरामद हो सकी। पकड़े आरोपी गांव कसौली और बुडढ़ाखेड़ा के बताए गए हैं। खबर लगने पर मंगलवार सुबह बिरालसी चौकी के सिपाही गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एसओ विंध्याचल तिवारी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें