फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध व्यापारी से मांगी दो लाख रुपये रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दूध व्यापारी से मांगी दो लाख की रंगदारी
विज्ञापन

कैराना। ग्राम अलीपुर में दूध व्यापारी से बदमाशों द्वारा दो लाख की रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि बाइक सवार चार बदमाशों ने दूध व्यापारी के घर पहुंचकर रंगदारी मांगी। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम अलीपुर निवासी दिलशाद ने मंगलवार को कैराना कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पीड़ित ने बताया कि वह दूध का व्यापार करता है। मंगलवार सुबह नौ बजे उसकी पत्नी, पुत्रवधू और बेटियां घर पर थीं। इस बीच दो बाइक पर सवार चार बदमाश उसके घर पहुंचे। बदमाशों ने उसकी पत्नी दो लाख रुपये देने की बात कही। साथ ही धमकी भी दी। बाद में बदमाश धमकी देते हुए फरार हो गये। घर पहुंचने पर दूध व्यापारी को घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें