छेड़खानी प्रकरण में प्रधान सहित चार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
कैराना।
दो पक्षों में रुपये के लेनदेन को लेकर हुए झगड़े में पुलिस ने एक पक्ष की ओर से किशोरी के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट करने की रिपोर्ट प्रधान सहित चार के खिलाफ दर्ज की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है।
रविवार शाम महिलाओं के बीच हुए झगड़े में एक पक्ष ने आरोप लगाया था कि दूसरा पक्ष उसके दूध के पैसे नहीं दे रहा है, जबकि दूसरे पक्ष की महिला ने आरोप लगाया था कि विरोधी पक्ष के लोगों ने उसके घर में घुसकर गालीगलौज व मारपीट करते हुए उसकी बेटी के साथ छेड़खानी की। आरोप था कि सूचना पर पहुंची डायल 100 बाइक पुलिस एक युवक फरमान को उठा कर अपने साथ पुलिस चौकी ले गई थी, जहां पुलिस ने उसके साथ मारपीट की। मामले में फरमान के पिता याकीन ने पुलिस कांस्टेबल पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी, जबकि किशोरी की मां ने घर में घुसकर गाली गलौज, मारपीट तथा बेटी के साथ छेड़खानी करने के आरोप में तहरीर दी थी। मामले में कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि किशेारी की मां की तहरीर पर आरोपी अहसान, फरमान, इंतजार व प्रधान सत्तार के विरुद्घ घर में घुसकर मारपीट व छेड़खानी करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपी फरमान का चालान कर दिया गया है।