फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीडियाकर्मी के बेटे को लिफ्ट देकर 1.06 लाख लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट... ये खबर बुलंदशहर से भी आ सकती है
विज्ञापन

-------------------------------------

मीडियाकर्मी के बेटे को लिफ्ट
देकर 1.06 लाख रुपये लूटे
- नशीला पदार्थ सुंघाकर की वारदात, दादरी क्षेत्र में फेंककर स्कॉर्पियो सवार फरार
- दादरी पुलिस ने किया घटना से इंकार, पुलिस ने दी अरनिया थाने में रिपोर्ट कराने की सलाह
अमर उजाला ब्यूरो
दादरी। एनएच-91 पर अरनियां (बुलंदशहर) क्षेत्र में स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने लिफ्ट देकर मीडियाकर्मी के बेटे से 1.06 लाख रुपये और मोबाइल लूट लिया। बदमाशों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर वारदात की और दादरी क्षेत्र में बेहोशी की हालत में फेंककर फरार हो गए। राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने अरनियां क्षेत्र का मामला बताकर पीड़ितों को वहीं रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी है।
विज्ञापन

अरनियां (बुलंदशहर) थाना क्षेत्र के गांव मुनी निवासी वीरेंद्र शर्मा एक दैनिक अखबार में संवाददाता हैं। उनका बेटा सुमित एक कंपनी में नौकरी करता है। बताया गया कि रविवार सुबह सुमित एनएच-91 पर अपने गांव के पास से खुर्जा आने के लिए एक स्कॉर्पियो में सवार हो गया। आरोप है कि इस दौरान स्कॉर्पियो सवार तीन बदमाशों ने रास्ते में उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके पास रखे 1.06 लाख रुपये और मोबाइल लूट लिया। इसके बाद बदमाश देर रात तक उसे बेहोशी की हालत में घुमाते रहे और बाद में दादरी क्षेत्र में फेंककर फरार हो गए। राहगीरों की सूचना पर दादरी पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल में भर्ती कराकर परिजन को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हे अरनियां या खुर्जा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह देकर वापस भेज दिया। वहीं, सीओ निशांक शर्मा ने बताया कि इस मामले की कोई शिकायत दादरी कोतवाली में नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें