फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये मांगने पर अधिवक्ता पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
लेनदेन के विवाद में अधिवक्ता पर हमला
विज्ञापन

शामली। कैराना के मोहल्ला आलखुर्द निवासी आसिफ चौहान ने तहरीर दी कि वह अधिवक्ता है। उसने मोहल्ला बिसातियान निवासी युवक से मोहल्ले में छह दुकानों का उससे सौदा 30 लाख रुपये में किया था। इसके बाद अधिवक्ता ने कई किश्तों में युवक को दे दी। जब बैनामा की नौबत आई तो आरोपी ने रुपये देने से मना कर दिया। आरोप है कि रविवार दोपहर जब वह घर जा रहा था। आरोपी ने उस पर हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया। किसी तरह अधिवक्ता ने अपनी जान बचाई। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।
फर्जी रसीद काटकर चंदा एकत्र कर रहे युवक पकड़े
शामली। कैराना क्षेत्र के ग्राम रामड़ा में दो युवक फर्जी मौलवी बनकर पहुंच गए। युवकों ने एक मदरसे की फर्जी रसीद पर लोगों से मदरसे के नाम पर चंदा एकत्र करना प्रारंभ कर दिया। उसी दौरान गांव युवकों ने शक होने पर दोनों युवकों को घर के अंदर बैठा लिया। बाद में पता वह फर्जी रसीद पर चंदा एकत्र करते हैं। लोगों ने दोनों युवकों से पूछताछ की तो आरोपी माफी मांगने लगे, जिसके बाद पुलिस ने उनको चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्याय की गुहार लगाई
शामली।
कैराना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी भतीजी शुक्रवार को घर पर बैठी हुई थी। आरोप है कि गांव का एक युवक उसको बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। परिजनों ने उसकी तलाश कि पर कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें